दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज विजयदश्मी का त्योहार मनाया गया। बारिश की वजह से इस बार रावण दहन में खलल पड़ गया। कई जगहों पर तीनों पुतलों का दहन जलकर तो कहीं गलकर हुआ। पहला वीडियो- फरीदाबाद में एनआईटी दशहरा मैदान में तीनों पुतले दहन होने से पहले ही एक-एक कर जमीन पर गिर गए। दशहरा कमेटी ने लगभग 1 घंटे तक पुतले जलाने का प्रयास किया। लेकिन दहन नहीं हो पाए। दूसरा वीडियो- गुरुग्राम के गौशाला ग्राउंड में दशहरा मेला समिति द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में बुराई और असत्य के प्रतीक रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ।