फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हत्या कर दी गई। हत्या का सीसीटीवी फुटेल सामने आया है। वीडियो में आरोपी आसिफ कुरैशी पर धारदार हथियार से वार करते दिख रहे हैं। निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें बात बढ़ने पर आसिफ कुरैशी नाम के शख्स की जान ले ली गई।