फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने भाजपा के मेगा सफाई अभियान को बताया फेल, दिल्ली में फैली गंदगी की तस्वीरें पेश कीं

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के मेगा सफाई अभियान को पूरी तरह नाकाम करार देते हुए दिल्ली में फैली गंदगी की तस्वीरें पेश कीं। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि भाजपा की चार इंजन की सरकार (केंद्र, दिल्ली, एलजी और एमसीडी) ने सफाई अभियान का सिर्फ दिखावा किया। साफ इलाकों में फोटो खिंचवाकर जनता को गुमराह किया गया, जबकि सेंट्रल जोन समेत कई क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हैं। नारंग ने चेतावनी दी कि अगर पांच दिन में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो "आप" धरना प्रदर्शन करेगी और मेयर के घर के बाहर कूड़ा छोड़ देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि टिप्पर और कूड़ा उठाने वाले वाहन कम कर दिए गए हैं, जिससे ढलाव भर गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें