दिल्ली के मुखर्जी नगर सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के करीब 250 रेजीडेंट्स ने आज डीडीएक वीसी दफ्तर का घेराव किया। रेजीडेंट्स हर हाल में डीडीए वीसी से मिलने पर अड़े रहे। इस दौरान लोग भारी आक्रोश में नजर आए। यहां पहुंचे लोगों ने कहा कि वह तीन साल से परेशान हैं। एलजी ने किराया देने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने भी रेजीडेंट्स के हक में फैसला किया। डीडीए रेजीडेंट्स की तकलीफों को अमल में नहीं ले रहा है। डीडीए ने सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट तोड़ने का नोटिस लगाया है। इमारत को खतरनाक घोषित किया गया है।