उपमंडल के गांव रावली में संचालित बुचड़खाने से फैल रही बदबू, खुले में फेंके जा रहे पशुओं के अवशेष और दूषित पानी से नाराज ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल परिसर में एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बुचड़खाने को तत्काल बंद कराने की मांग उठाई।