तावडू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूंह रोड स्थित गांव छारोडा बस स्टैंड पर बुधवार को तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से भीषण सड़क हादसा हो गया। कार ने एक पिकअप, मोटरसाइकिल समेत तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी और टाइल्स शोरूम के परिसर में जा घुसी। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ पहुंचाया गया।