पुन्हाना शहर स्थित लबूजा करीम अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सिविल सर्जन नूंह डॉ. ज्योत्सना के निर्देश पर जिले में संचालित जच्चा-बच्चा केंद्रों और निजी अस्पतालों की जांच अभियान के तहत की गई। छापेमारी के दौरान पुन्हाना के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मान सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड और दवाओं की जांच की। जांच के दौरान अस्पताल से ट्रामाडोल समेत कई ऐसी प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं जो नारकोटिक्स श्रेणी में आती हैं, और जिनके रखरखाव व उपयोग के लिए विशेष नियम निर्धारित हैं।