पिनगवां थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।