दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप बने अवैध होटल को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को नूंह पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान यातायात पुलिस की टीम भी मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे के पास अवैध रूप से संचालित होटल और ढाबों के कारण सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है। इन हादसों पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आसपास बिना अनुमति दुकान, होटल या ढाबे न खोलें। नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों के विरुद्ध संचालित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी।