फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील का भूत या स्टंटबाजी: कार से स्टंट करने वाला युवक ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार, दो कारें भी बरामद

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से दो कारें भी बरामद की हैं। जिनका इस्तेमाल स्टंट के दौरान किया गया था। कोतवाली पुलिस का कहना है गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक निवासी बालाजी मंदिर के पास दादरी के रूप में हुई है। आरोपी रितिक को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद हुई है। वहीं दूसरी कार बलेनो भी नॉलेज पार्क-3 इलाके से बरामद की गई है। इस कार को चलाने वाले व्यक्ति की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें