फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर मंडल के जू- 3 के ब्लॉक सी में योग कार्यक्रम का आयोजन

श्याम जी. Updated Sat, 21 Jun 2025 05:02 PM IST

ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर मंडल के जू- 3 के ब्लॉक सी में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने योग को मानव जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बताया और इसे निरोग जीवन की कुंजी बताया। योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते है। योग प्राचीन भारत की देन है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योगगुरु अजय कसाना के निर्देशन में लोगों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोमऔर अन्य योगासनों का अभ्यास किया। पूरी फिजा में शांति, अनुशासन और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मनोज प्रधान, आनंद भाटी, रकम सिंह भाटी, शेखर नागर, अंकित भाटी, डॉ लवकुश भाटी, योग गुरु अजय कसाना,बिजेश ठाकुर, शक्ति रावल , पंकज रावल, शिवम मावी आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें