नोएडा सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में चल रहे विंटर लीग 2026 में शुक्रवार सुबह वेस्ट दिल्ली और डब्ल्यूसीएल के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते यह मुकाबले नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह हुए इस मुकाबले में डब्ल्यूसीएल की टीम को 39 रनों से मात देकर वेस्ट दिल्ली की टीम ने सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की करी। अब तक सेमी फाइनल में दो टीमें का चयन हो चुका है। वेस्ट दिल्ली के साथ एमएस स्पोर्ट की टीम अपनी जगह सेमी फाइनल में बना चुकी है। सेमी फाइनल का मुकाबला पांच और छह फरवरी को खेला जाएगाृ। हांलाकि फाइनल मुकाबले की तारीख अभी निर्धारित नहीं हो पायी है।