फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में दो माह से बनकर तैयार है वेडिंग जोन, नहीं हुआ आवंटन

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में वेंडिंग जोन दो माह पहले बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अब तक एक भी क्योस्क का ताला नहीं खुल सका है। यूपीसीडा आवंटन नीति के अभाव में आवंटन नहीं कर सका है। जबकि व्यापारी व उद्यमी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। उनका कहना है कि वेंडिंग जोन शुरू होने के बाद अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। अभी सेक्टर की सड़कों से निकलना मुश्किल होता है। यूपीसीडा के सेक्टरों में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। इस कारण वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। अतिक्रमण आपराधिक घटनाओं का भी कारण बन रहा है। इस पर यूपीसीडा ने सभी सेक्टरों में वेंडिंग जाने बनाने का फैसला लिया था। साइट-बी और 4 में वेडिंग जोन बनाने की जिम्मेदारी एक ही ठेकेदार को दी गई। दोनों जगह पर वेंडिंग जोन में 218 क्योस्क बनने है। साइट-4 का वेंडिंग जोन जनवरी के आखिर में बनकर तैयार हो चुकी है। फरवरी माह में यूपीसीडा ने वेंडिंग जोन का हैंडओवर भी ले लिया था। उसके बाद यूपीसीडा ने आवंटन नीति तैयार करने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन अब तक आवंटन नीति तैयार नहीं हो सकी है। इस कारण दो माह से क्योस्क बंद है। सेक्टर की सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। ढ़ाबे चल रहे है। जबकि अतिक्रमण को हटाकर सड़कों को साफ किया जाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें