ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी की दीवार गिर गई है। आरोप है कि पड़ोस की सोसायटी के बेसमेंट का काम चल रहा है। काफी दिन से खुदाई का काम बंद है। फिर भी दीवार गिर गई। दूसरी तरफ की दीवार झुकी हुई थी। लोहे के पिलर से सपोर्ट दिया गया। निवासियों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग प्राधिकरण से की है।