फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता: डीपीएस वसंत कुंज ने फुटबॉल प्रतियोगिता में मारी बाजी

राहुल तिवारी Updated Sat, 18 Oct 2025 08:18 PM IST

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा दो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में चल रही बालक वर्ग में तीन दिवसीय अंतर डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता जोनल-दो में डीपीएस वसंत कुंज ने ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर में संचालित 22 से अधिक डीपीएस की टीमों ने भाग लिया। स्कूल के स्पोर्ट्स अध्यापक आशीष चौधरी ने बताया कि शनिवार को स्कूल में 16 से 18 अक्तूबर तक अंतर डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल डीपीएस वसंत कुंज व डीपीएस ग्रेटर नोएडा और दूसरा सेमीफाइनल डीपीएस नोएडा व डीपीएस फरीदाबाद के बीच खेला गया। डीपीएस वसंत कुंज और डीपीएस नोएडा की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें डीपीएस वसंत कुंज ने 4-0 गोल से एकतरफा जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। डीपीएस ग्रेटर नोएडा की टीम तीसरे स्थान पर रही है। फुटबॉलर सागर छेत्री को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं, वसंत कुंज के अभ्युदय सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य ऑवर्डी बलवान सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और समर्पण की भावना है। मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्या सीमा रॉय, डीपीएस सोसाइटी की संयुक्त निदेशक डॉली चानना, जीबीयू के स्पोर्ट्स निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार यादव, हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जसमेर सिंह, फुटबॉल कोच चमन भंडारी ने विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें