वायु प्रदूषण में गिरावट लाने के मकसद से प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के अधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने अपने कार्यक्षेत्र में वायु प्रदूषण रोकने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि दीपावली पर पटाखे कम से कम चलाओ। अगर चलाओ भी तो ग्रीन पटाखे चलाओ। पटाखों से हवा की गुणवत्ता बहुत ही खराब हो जाती है। इससे फेफड़ों की समस्या भी हो जाती है।