फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी सम्मान, यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के 20 टॉपरों को किया गया सम्मानित

Vijay Singh Pundir Updated Mon, 01 Jun 2026 03:23 PM IST

माध्यमिक शिक्षा परिषद व अमर उजाला की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जनपद स्तर पर टॉप करने वाले मेधावियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों से अखबार पढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अखबार हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करता है। सोशल मीडिया से दूरी हमें बनानी होगी। जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए अमर उजाला की सराहना की। मेधावियों को खुद को निरंतर समसामायिक मुद्दों की जानकारी रखने के लिए नियमित अखबार पढ़ने की आदत बनाने का सुझाव दिया। प्रभारी जिलाधिकारी व एडीएम एलए बच्चू सिंह ने टॉपरों से कहा कि उनकी मेधा ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चा मेधावी बनता है तो सबसे अधिक अभिभावक व गुरु ही खुश होते हैं। हमें संयम,अनुशासन व मेहनत से आगे बढ़ते रहना होगा। समय को बर्बाद न करें। किताबों को अधिक से अधिक समय दें। वहीं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी व एडीएम न्यायिक प्रियंका ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे अब निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफलता के पीछे कई लोगों की मेहनत होती हैं। हमें आगे ही देखना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न बोर्ड के आठ छात्र गए हुए हैं। उन्होंने अपनी मेधा से जगह पक्की की है। इस मौके पर पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें