ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण माईवुड्स सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के गठन को लेकर आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। एओए के गठन को लेकर दो पक्षों के आमने सामने आने के कारण बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। एक पक्ष का कहना है कि सोसाइटी में अभी कई कार्य अधूरे हैं। तब तक एओए का गठन नहीं होना चाहिए। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि एओए का गठन सोसाइटी के 6500 परिवारों के लिए किया जा रहा है। एओए नहीं होने से बिल्डर प्रबंधन मनमानी पर उतारु है। निवासियों की ओर से समय पर मेंटेनेंस देने के बाद भी सुरक्षाकर्मियों से लेकर बिजली विभाग का भी भुगतान नहीं किया जाता है। जिसके कारण आए दिन सोसाइटी की बिजली काट दी जाती है। जीबीएम का कोरम पूरा नहीं होने के कारण उसे स्थगित कर दिया गया है। अब 14 जनवरी को शाम सात बजे जीबीएम रखी गई है। उसमें चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा।