नोएडा सेक्टर-40 से लगा हुआ नाला सेक्टर वासियों के लिए मुसीबत बन गया है। इस नाले की वजह से हजारों परिवारों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। नाला ढकवाने की मांग कई साल से हो रही है। यही नहीं, लेवल ठीक न होने से बरसात में नाले का पानी सेक्टर के घरों में भर जाता है। सेक्टर में अवैध अतिक्रमण और वेंडर जोन से सड़कें भरी हुई हैं। नजदीक बने स्कूल की करीब 80 बसें रोजाना सुबह शाम सेक्टर के अंदर से होकर गुजरती हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है।