फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का नोएडा में भव्य आगाज, छात्रों ने प्रस्तुतियां देकर जीता दिल

अनुज कुमार Updated Sat, 24 Jan 2026 03:16 PM IST

शिल्प हाट में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारंभ सांसद महेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन के पहले ही दिन भारी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे। उत्तर प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभा को मंच देने वाले इस मेले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे पंडाल को तालियों से गूंजा दिया। “मैं रहूं या ना रहूं, भारत यह रहना चाहिए” और “सारे जहां से प्यारी मेरे भारत की बेटी” जैसे गीतों पर बच्चियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। सेंट फॉर स्कूल के छात्रों ने भी मंच पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसमें नृत्य और देशभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश की लोक कला, हस्तशिल्प और खान-पान के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें