फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्थक में छिपी विरासत: पद्मश्री डॉ. सोवाना नारायण ने युवाओं को दिया संरक्षण का संदेश

Vijay Singh Pundir Updated Sat, 18 Apr 2026 03:14 PM IST

नोएडा सेक्टर 62 स्थित भारतीय विरासत संस्थान में विश्व विरासत दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और भारतीय विरासत के महत्व को समझा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित डॉ. शोवना नारायण मौजूद रहीं, जिन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि कत्थक केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध विरासत का जीवंत स्वरूप है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी संस्कृति को समझें और उसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और विरासत को सहेजने का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें