नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की एटीएस पायस हाइडवेज सोसाइटी के एक फ्लैट में शनिवार देर रात साउथ कोरिया के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मणिपुर निवासी महिला मित्र पर है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी महिला मृतक के साथ सहमति संबंध में रहती थी।