फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर निकली शोभा यात्रा

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 17 May 2026 10:01 PM IST

ग्रेटर नोएडा। हिंदू वीर योद्धा एवं वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा रविवार को शहर में शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष समरपाल सिंह ने बताया कि शोभायात्रा सिटी पार्क से शुरू होकर नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में राजीव ठाकुर, अरविंद सिंह, देवेंद्र भदौरिया, कुंवर दिलीप सिंह, पवन ठाकुर, रोहित सिंह आदि समेत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें