गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) एवं आईकेएस हेरिटेज एसोसिएशन (इक्शा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वितीय वार्षिक अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। 24 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन की थीम आईकेएस: री-वीविंग द थ्रेड्स ऑफ नॉलेज रखी गई है। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली मानव कल्याण, वैज्ञानिक चिंतन और सतत विकास की मजबूत आधारशिला रही है।