फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सर्दी बढ़ते ही गर्माहट देने वाले उपकरणों की बिक्री में 30 प्रतिशत का उछाल, अच्छे कारोबार की आस

अनुज कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 07:18 PM IST

जनवरी की शुरुआत में तेज ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। आधी सर्दी बीतने के बाद अब ठंड का असली असर दिखने लगा है। इसके चलते बाजार में गर्माहट देने वाले उपकरणों जैसे गीजर, ब्लोवर और इमर्सन रॉड की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। दुकानदारों के अनुसार बीते कुछ दिनों में इन उत्पादों की बिक्री में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है| सेक्टर 15,18 अट्टा मार्केट, मामूरा, हरौला, इंदिरा मार्केट समेत अन्य मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि दिसंबर में अपेक्षाकृत हल्की सर्दी के कारण इन उपकरणों की मांग धीमी रही। लेकिन जनवरी शुरू होते ही कड़ाके की ठंड ने इलेक्ट्रिक हीटिंग उपकरणों के ग्राहक बढ़ा दिए हैं। नोएडा सेक्टर 18 के एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के मालिक गजेंद्र भगत बताते हैं, पिछले एक कुछ दिनों पड़ी सर्दी से अब ग्राहकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। खासतौर पर गीजर और ब्लोवर की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है। सेक्टर 18 अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि मार्केट में इन उपकरणों की डिमांड बढ़ी है, इसमें 30 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। बढ़ती ठंड के बीच व्यापारियों को जनवरी के अंत तक बिक्री में और उछाल की उम्मीद है। सेक्टर 59, मामूरा के एक अन्य दुकानदार जीवन चौधरी ने कहा इमर्सन रॉड और छोटे हीटिंग उपकरण जैसे बजट-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इससे हमारे कारोबार को काफी लाभ होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें