ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित आई बिजनेस इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में वर्ल्ड चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि 10 से 12 घंटे की सफलता ने उन्हें इस मुकाम में पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि स्कूल समय से ही वह खेल को प्राथमिकता देती थीं। उन्होंने कहा कि हर खेल में वह रुचि दिखाती थी। उन्होंने कहा कि मैं गर्व महसूस करती हूं कि देश की जर्सी में खेलने का मौका मिला। सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि युवा थोड़े आलसी हो रहे हैं। हमें मेनहत करनी होगी।