फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर नोएडा स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21A में ‘रन फॉर यूनिटी’का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे की गई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा उड़ने के लिए इंसान का दिमाग ही काफी है। अगर सोच सकारात्मक और देशहित में हो, तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं रहता। सरदार पटेल ने हमें एकता, साहस और निष्ठा का जो पाठ पढ़ाया, वह हर भारतीय के जीवन का मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे के साथ दौड़ में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर हास्य कवि शंभू जी ने देशभक्ति पर अपने हास्य और प्रेरक काव्य से माहौल को ऊर्जावान बनाया, वहीं मनीष चौधरी (इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन) ने युवाओं को फिटनेस और अनुशासन के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें