फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वैलेंटाइन डे पर चमका कारोबार, रोज डे पर बिक गए एक करोड़ से अधिक के गुलाब

अनुज कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 04:08 PM IST

वसंत के मौसम में युवाओं में प्यार का खुमार गुलाब फूलों की खुशबू के साथ महकने लगी है। अगले एक सप्ताह तक माहौल में प्यार की मिश्री घुली हुई दिखेगी। युवा सारे आपसी सारे गिले सिकवे मिटाकर एक नई शुरूआत करेंगे। जिसमें गुलाब का आदान-प्रदान काफी महत्वपूर्ण होता है। इसे प्रेम के प्रतीक के रूप में एक दूसरे को गिफ्ट करते हैं। जिससे इसका कारोबार भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। वेलेंटाइन डे के पहले दिन यानि शुक्रवार को रोज डे के दिन ही जिले में करीब डेढ़ करोड़ से अधिक के गुलाब बिक गए। जो फूलों के व्यापारियों के लिए अच्छे संकेत हैं। सेक्टर-61 में फूलों के थोक व्यापारी अमित का कहना है कि आम दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को वह 50 किलो अधिक गुलाब लेकर दुकान को सजाया। जिसमें दिल का गुलाब, गुलदस्ते का गुलाब, गुलाब के साथ मिक्स फूलों का गुलदस्ता, सिर्फ गुलाबों का गुलदस्ता आदि की मांग शुक्रवार को अधिक रही। इसके अलावा एक-एक गुलाब के फूल खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या भी अच्छी खासी रही। वेलेंटाइन सप्ताह के पहले ही दिन उन्हें उम्मीदों से अधिक कारोबार हुआ।सबसे ज्यादा लाल गुलाब की मांग रही। कीमतों के बारे में उन्होंने बताया कि आम दिनों में 10 से 20 रुपये में बिकने वाला गुलाब शुक्रवार को 40 से 80 रुपये तक में बिका है। इसी तरह से गुलदस्ते की कीमतों में भी दोगुने की बढ़ोतरी रही। इसी तरह से सेक्टर-26 में फूलों का कारोबार करने वाले शीशपाल का कहना है कि एक सप्ताह तक फूलों की मांग में बढ़ोतरी रहने की संभावना है। इस लिहाज से उन्होंने पहले ही ऑर्डर बुक करा रखा है। सबसे अधिक मांग बेंगलुरू के लाल गुलाब की रही, जो आकार में थोड़ा बड़ा होता है और इसकी पंखुड़ियां मजबूत होती है। वहीं दूसरी ओर पिलखुआ का गुलाब छोटे आकार का होता है, जिसका इस्तेमाल गुलदस्ता में खूब हो रहा है। शीशपाल और अमित के तरह जिले भर में करीब 800 से अधिक फूलों के दुकानदारों ने वेलेंटाइन डे के पहले ही दिन दोगुने से पांच गुने दामों में गुलाब का फूल बेचा, जिससे लाखों रुपये का कारोबार हुआ। व्यापारियों का अनुमान है कि पहले ही दिन करीब एक करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। फूल कारोबार राजकुमार का कहना है कि गुलाब के साधारण फूल के अलावा बांस की टोकरी में गुलाब से दिल के प्रतिकृति का बना गुलदस्ता खूब डिमांड रहा। तीन फूलों का यह गुलदस्ता 200 रुपये से अधिक दामों में बिका। इसी तरह से लिली, ऑर्किड, और ट्यूलिप जैसे फूलों के साथ गुलाब वाला गुलदस्ता भी युवाओं को खूब भाया। बेंगलुरु और पिलखुआ के गुलाब विशेष रूप से वेलेंटाइन वीक में बहुत मांग में रहते हैं। ये गुलाब उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं, जो लंबी उम्र और खूबसूरत रंगों के लिए प्रसिद्ध हैं। ये गुलाब दो से तीन दिनों तक ताजा रहता है। जिससे उनकी गुणवत्ता और महत्ता काफी बढ़ जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें