फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक: नोएडा की गलियों में यादों की गूंज, ही-मैन के थीम पर बनी रेस्टोरेंटों में उमड़ती है भीड़

राहुल तिवारी Updated Mon, 24 Nov 2025 05:32 PM IST

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ही-मैन और लाखों दिलों की धड़कन धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई स्थित अपने आवास पर 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली और इसी के साथ एक ऐसा अध्याय खत्म हो गया, जिसके हर पन्ने पर रोमांस, एक्शन, सादगी और अदाकारी की चमक बिखरी है। उनकी तबीयत को लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें थीं, और आज जब सत्य सामने आया तो पूरे देश के साथ नोएडा भी उनकी यादों में डूब गया। धर्मेंद्र भले ही शहर में कभी स्थायी रूप से न रहे हों, लेकिन नोएडा की कई गलियों, रेस्टोरेंट्स और दिलों में उनका असर आज भी उतना ही ताजा है, जितना उनकी फिल्मों का जादू। सेक्टर-18, 104 और आसपास की मार्केटों में उनके नाम और थीम पर बने रेस्टोरेंट आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इन जगहों पर लगी उनकी फिल्मों की तस्वीरें, ‘शोले’ वाली उनकी बुलेट, और बैकग्राउंड में बजते उनके सदाबहार गीत लोगों को जैसे उनकी दुनिया में ले जाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें