फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 साल में दो किलोमीटर सर्विस रोड़ नहीं बना सका प्राधिकरण, निवासियों के आरोप

देश में 29 से 34 किलोमीटर लंबी सड़क प्रतिदिन बनाई जाती है, लेकिन इसे विडंबना ही कहेंगे कि सेक्टर डेल्टा एक की दो किलोमीटर की सर्विस रोड़ 29 साल से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बना नहीं पाया है। सेक्टर डेल्टा एक को बसाते समय निवासियों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सर्विस रोड़ बनाने का वादा किया गया था, लेकिन 1997 में बसा सेक्टर अब तक सर्विस रोड़ बनने की राह देख रहा है। सेक्टर के चारों ओर चार किलोमीटर की सर्विस रोड बनाने के लिए जगह को छोड़ा गया था। जिसमें से केवल दो किलोमीटर की ही सर्विस रोड़ इतने सालों में बन पाई है। करीब 29 साल से बची दो किलोमीटर की सर्विस रोड़ को बनवाने में प्राधिकरण फेल साबित हुआ है। निवासियों का आरोप है कि सर्विस रोड़ पूरी नहीं होने के कारण उल्टी साइट में चलने को मजबूर होना पड़ता है। अब तक कई जान उल्टी साइट में निकलने के कारण जा चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें