बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद लगातार वहां के अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके विरोध में सेक्टर 33 स्थित नोएडा हाट के पास बने मैदान में बड़ी संख्या में कई धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता समेत शहरभर के हजारों लोग पहुंचे। जहां उन्होंने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत आस पास के अलग अलग इलाकों से पैदल यात्रा, वाहन रैली निकलते हुए जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोग मैदान पहुंचे। इस दौरान हिन्दू संगठनों ने बंगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचार को खत्म करने और भारत सरकार से इस पर हस्तक्षेप करने की मांग की गई। मौके पर मौजूद एडीएम मंगलेश दुबे ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन लिया। श्री सनातन धर्म रक्षा समिति के अध्यक्ष महंत आदित्यकृष्ण गिरी ने कहा कि अगर सनातन की रक्षा करनी है तो अपने बच्चों पांडव बनाओ। अब युद्ध के मैदान में राक्षसों का अंत करने का समय आ गया है।