फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विदेशी पक्षियों को देखने दिसंबर के पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे लोग

विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Dec 2024 09:39 PM IST

ओखला बर्ड सेंचुरी विदेशी परिंदों के आगमन से गुलजार होने लगी है। दिसंबर के पहले दिन पांच हजार पक्षियों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में इन्हें देखने के लिए आगंतुकों की भीड़ भी बढ़ गई है। रविवार को इन विदेशी पक्षियों को देखने के लिए चार गुना अधिक लोग पहुंचे जो कि रिकॉर्ड संख्या है। अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़ा यहां तक पहली बार पहुंचा है। इसे देखते हुए आगंतुकों के लिए कई व्यवस्थाएं विकसित करने की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। हालांकि, ठंड कम पड़ने की वजह से पक्षियों की संख्या फिलहाल उतनी नहीं पहुंची है। लेकिन फिर भी लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह सात बजे से यहां आने वाले लोगों का तांता लगा रहा जो कि शाम होने तक बरकरा रहा। अधिकारियों के अनुसार रविवार को 800 लोग ओखला पक्षी विहार का दीदार करने पहुंचे। बीते सप्ताह यानी 24 नवंबर को यह संख्या 200 के करीब थी। अनुमान है कि दिसंबर में यहां आने वाले लोगों का खासा रिस्पांस देखने को मिल सकता है। अहम है कि इससे पहले ओखला पक्षी विहार में इतनी संख्या में लोग नहीं पहुचे हैं। लोगों क पहंचने से वन विभाग के अधिकारियों में भी उत्साह है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें