फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में रिचार्ज फुल लेकिन बत्ती गुल, इकोसिटी में जमकर हंगामा

Digvijay Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 11:12 PM IST

नोएडा में सेक्टर 137 स्थित सुपरटेक इकोसिटी में बुधवार को मौसम खराब होते ही सोसाइटी की बिजली कट गई। इस कारण पूरी सोसायटी में अंधेरा छा गया। निवासियों का आरोप है कि डीजी का पैसा जमा होने के बावजूद जनरेटर चालू नहीं किया गया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। सोसायटी निवासी व एओए सदस्य जीपी सिंह ने बताया कि करीब 80 लोगों ने चार दिन पहले ही डीजी के लिए पैसा जमा कर दिया था। बावजूद उसके रिचार्ज अपडेट न होने से नेगेटिव दिखा रहा है। इस कारण बुधवार को बिजली जाने के बाद जनरेटर चालू नहीं किया गया। सैकड़ों परिवारों के घर अंधेरा छा गया। इस मामले को लेकर फ्लैटधारक कई दिनों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हो रही। बुधवार को जब शहर में बारिश हुई तो बिजली चली गई तो सभी निवासी जिम्मेदार रख रखाव कंपनी के पास गई। लेकिन वहां से भी जब जवान नहीं मिला तो निवासियों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद जिम्मेदारों ने थोड़ा बहुत काम करना शुरू किया लेकिन पिछले कुछ घंटों से निवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें