फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: राष्ट्र निष्ठा चौपाल का शुभारंभ, राष्ट्रीय मुद्दों पर हुआ मंथन

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 29 Mar 2026 10:22 PM IST

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के एक निजी होटल में रविवार को 'राष्ट्र निष्ठा चौपाल' के शुभारंभ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र जागरण, सामाजिक समरसता, जनचेतना को बढ़ावा और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जन एकत्र होकर समाज और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सार्थक पहल की। मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी वीपी सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने आध्यात्मिक मूल्यों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल काउंसिल (आईएचआरसीसीसी) के इंटरनेशनल चेयरमैन जयशंकर राय, राजू मेहरा और अधिवक्ता आर वी मेहता भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनजागरूकता को समय की आवश्यकता बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें