फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में हुई झमाझम बारिश: उमस भरी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट

मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद तापमान गिरकर करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम में अचानक आए बदलाव से वातावरण सुहावना हो गया और कई इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के सेक्टर-50, 16, 15, 18, 62, 74 और 75 समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कुछ स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। हालांकि बारिश के कारण गर्म हवाओं और उमस से काफी राहत मिली। कई लोग घरों और कार्यालयों से निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें