फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रथम पब्लिक स्कूल के छात्रों का इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता में जलवा, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा के रामाज्ञा स्कूल में आयोजित 11वीं इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता, जो व्योम स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित की गई थी, में सेक्टर 66 स्थित प्रथम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस आयोजन में तीन कैटेगरी में मुकाबले हुए। कराटे प्रतियोगिता में आयुष राजपूत, यशराज, और काव्या गुप्ता ने मेडल जीते। 100 मीटर दौड़ में सक्षम, प्रियांशु, सैफ, और शिवा ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। योगा प्रतियोगिता में अनुष्का और यशस्वी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल हासिल किए। विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें