फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना सिटी: पुलिस कमिश्नर ने रबूपुरा में परखी सीएम की जनसभा की व्यवस्था

यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28 में होने वाली मुख्यमंत्री योगी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बुधवार को रबूपुरा पहुंची। उन्होंने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और सीएम के हैलीकॉप्टर के लिए बनाए जा रहे हैलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। उनके साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी रबूपुरा में मौजूद रहे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी को यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28 में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसभा में लगभग पांच हजार लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह यहां के सुरक्षा इंतजामों को जांचने के लिए रबूपुरा पहुंची थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें