नोएडा सेक्टर 50 स्थित रामाज्ञा स्कूल परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चौथा अंतर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें पहले आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहले दिन मंगलवार को सभी मैच बालक वर्ग में कराए गए। वहीं बुधवार को बालिका वर्ग की टीमों के बीच मुकाबला होगा।