फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 देशों के खिलाड़ी विश्व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लेंगे भाग, मेजबानी के लिए भारत तैयार

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैं कल से शुरू होने वाले विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया करेंगे। 18 देश की टीम आयोजन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गई हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा क्राउन प्लाजा और नोएडा के क्राउन प्लाजा में ठहराया गया है। मैच की तैयारी को लेकर वर्ल्ड बॉक्सिंग फेडरेशन के टेक्निकल डेलिगेट्स ने निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के आने-जाने के अलावा कई अन्य पहलुओं पर जानकारी हासिल की। वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने स्टेडियम में डेरा डाल दिया है। वह एक-एक आने जाने वालों पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आयोजकों से मुख्य अतिथि से लेकर अन्य सभी की जानकारी मांगी है। पुलिस के अधिकारियों ने खिलाड़ियों के आने-जाने का रोड मैप तैयार किया है। इसके साथ ही स्टेडियम में प्रवेश करने वालों पर उनकी नजर होगी। दिल्ली के लाल किले में घटित आतंकी हमले के बाद पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया है। उन्होंने आयोजकों से सभी जानकारी तलब की हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर सारे पहलुओं पर जांच की जा रही है। हर चौक चौराहे से लेकर अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी रहेगी, जिससे विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता शांतिपूर्वक भारत में संपन्न हो सके। पेश है अंकुर त्रिपाठी की रिपोर्ट...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें