फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 13.25 करोड़ रुपये से 105 नवउद्यमियों के चमक रहे संयंत्र

विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Jan 2025 01:59 PM IST

गौतमबुद्ध नगर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई) और एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) के तहत वित्तीय वर्ष 2424-25 में बैंक ने 105 लोगों को उद्यमी बनने के लिए लगभग 13 करोड़ 25 लाख रुपये का ऋण दिया है। जिला उद्योग कार्यालय में आए करीब 358 में से मानक पर खरे उतरे 197 आवेदनों को जिले की विभिन्न बैंकों को भेजे गए थे। इसमें से जिले की बैंकों ने 106 के आवेदन को पास किया है। जिसमें से अभी तक 105 का उद्यमी बनने का सपना पूरा हो पाया है। इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और ओडीओपी के तहत जिला उद्योग कार्यालय में 358 आवेदन आए थे। इसमें से एमवाईएसवाई में 141 और ओडीओपी में 217 आवेदन आए थे। इसमें से मानक पर खरे उतरे 197 आवेदनों की फाइल को जिले की केनरा, एसबीआई, पीएनबी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और यश बैंक के अलावा जिले की विभिन्न बैंकों को ऋण के लिए भेज दिया गया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 83 और ओडीओपी के तहत 114 आवेदन को भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें