फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बिजली नहीं आने से मरीज परेशान, बैकअप नहीं मिलने से सड़कों पर उतर रहे निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई हाउसिंग सोसायटियों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से निवासी परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि मल्टीप्वाइंट कनेक्शन लेने के बाद भी उन्हें बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति अजनारा होम्स सोसाइटी के निवासियों की है। उनका आरोप है कि बिल्डर डीजी बैकअप भी नहीं दे रहा है। वहीं एनपीसीएल की ओर से बिजली कटौती जारी है। सोसाइटी में कभी भी बिजली चली जा रही है। कई घरों में गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग हैं, जिन्हें सांस लेने तक में परेशानी हो रही है। सोसाइटी के 2200 परिवार रात पार्क में घूमकर बिताने को मजबूर हैं। वहीं अन्य सोसाइटियों के लोगों ने बताया कि वे लगातार ट्रिपिंग से परेशान हैं। एनपीसीएल की ओर से पावर कट का संदेश जारी किया जाता है, लेकिन उसके बाद भी बिजली बहाल नहीं होती। निवासियों का आरोप है कि एनपीसीएल ने प्रत्येक फ्लैट से मल्टीप्वाइंट कनेक्शन के नाम पर न्यूनतम 15 हजार रुपये तक वसूले, लेकिन बढ़ते बिजली लोड के अनुरूप सोसाइटी में सुविधाएं नहीं हैं। नतीजतन, गर्मी बढ़ने के साथ बिजली ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और बार-बार कटौती की समस्या गंभीर होती जा रही है। निवासियों का कहना है कि फ्लैट खरीदते समय उनसे बिजली कनेक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर अलग से शुल्क लिया गया था। कई टावरों में शाम के समय लिफ्ट बंद होने, जनरेटर पर निर्भरता बढ़ने और बिजली उपकरण खराब होने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। निवासियों ने बताया कि बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं, लेकिन रातभर बिजली नहीं रहने से वे सो नहीं पाए। उनका कहना है कि एनपीसीएल में मेजर फॉल्ट था और डीजी सप्लाई भी नहीं मिली। कई लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, लेकिन बिजली संकट के कारण वे काम नहीं कर पाए। इससे उनकी नौकरी पर भी खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें