फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में ‘गैस की जंग’: सुबह चार बजे से लाइन, फिर भी नहीं मिल रहा कई लोगों को सिलिंडर

नोएडा में 'बस नंबर आ जाए, तो आज घर में चूल्हा जल जाएगा…' इसी उम्मीद में सोमवार सुबह चार बजे से नोएडा की गैस एजेंसियों के बाहर हजारों लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। कई लोग अंधेरा रहते ही खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गए थे। शहर में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत और वितरण व्यवस्था की अव्यवस्था के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग अपना काम-काज छोड़कर एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन लगाने को मजबूर हैं। सोमवार को शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। सेक्टर-23 की कृष्णा गैस एजेंसी पर सुबह से ही सैकड़ों लोग जमा हो गए। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज आ गया, लेकिन एजेंसी पर पहुंचने के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई और एजेंसी के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह चार बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। लोगों ने पुलिस से भी शिकायत की, जिसके बाद मौके पर पुलिसकर्मियों को भीड़ संभालनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें