नोएडा राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने आरक्षण समाप्त करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इससे आम जनमानस में मेधावियों को मौका नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि सबसे पहले आरक्षण शिक्षा से हटना चाहिए, क्योंकि इसी कारण अच्छे नंबर लाने वाले जनरल श्रेणी के छात्रों को मौका नहीं मिल पाता है। इसी कारण वह बच्चे पीछे रह जाते हैं, जबकि अन्य श्रेणी के लोगों को कम अंक लाने पर भी लाभ मिल जाता है। ऐसे में मनीष शर्मा का कहना है कि परिषद की ओर से जल्द इसके विरोध में जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयार शुरू कर दी गई है।