ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री के लिए पत्र जारी होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने बताया कि वास्तव में छह वर्षों के संघर्ष के उपरांत आज हम लोग अपने घर के मालिक बनेंगे। नेफ़ोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि रजिस्ट्री की समस्याओं से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों फ्लैट खरीदार जूझ रहे हैं। देविका गोल्ड में रजिस्ट्री का प्रारंभ होना उम्मीद की किरण बनी है। उन्होंने बताया कि सबसे अच्छी बात यह रही कि रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण ने एक वर्ष का समय दिया है, जिसमें रजिस्ट्री पर कोई अतिरिक्त फाइन नहीं लगेगा, एक वर्ष उपरांत प्रतिदिन के हिसाब से फाइन लगेगा जो फ्लैट के एरिया के हिसाब से होगा। आनंद सिंह ने कहा कि असली होली अब मनाई जाएगी है। प्रवीन सिंह ने कहा कि लोग बहुत मानसिक दबाव में थे वास्तविक जीत तो आज हुई है और इससे हम लोगों का भविष्य सुरक्षित होगा।