सर्दियां शुरू होते ही हर साल नोएडा और इसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का लेवल काफी तेजी से बढ़ जाता है। नवंबर में ही कई इलाकों में लगातार एयर क्वॉलिटी इंडेक्स काफी ज्यादा खराब हो गया है। साथ ही कोई काम न रुके इसके लिए लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। लेकिन हवा में फैले इस प्रदूषण को कम करने के लिए लोग मास्क लगाने के अलावा कई उपाय भी अपना रहे हैं। पहले की तुलना में सेक्टर 18 की अट्टा, बरौला, हरौला, बाजारों में चार से पांच गुना मास्क की बिक्री बढ़ गई है।