ग्रेटर नोएडा जनपद के चारों ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों को छात्रों की प्रगति से अवगत कराया गया। अभिभावकों को राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्रेषित एजेंडा के अनुसार सभी बिंदुओं पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त विद्यालय स्तर पर अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पुस्तकें दी गईं। अभिभावकों को दीक्षा एप डाउनलोड करा कर शिक्षण कार्य के लिए उसके उपयोग का डेमो भी दिया गया। एसआरजी रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि इस सत्र में पहली बार अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों की उपलब्धियों के बारे में बताया गया इसके साथ ही विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।