नोएडा स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा–2 के विद्यार्थियों के लिए 18 फरवरी 2026 को ‘पंगत भोज’ का सुंदर आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, शिष्टाचार, सभ्य संवाद और नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ‘पंगत भोज’ के परिचय से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने अभिभावकों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक शैली को अपनाते हुए सभी अभिभावकों को ज़मीन पर बैठाकर सामूहिक रूप से भोजन कराया गया। इस दौरान बच्चों को पारंपरिक तरीके से भोजन करने के लाभ भी समझाए गए। पूरे आयोजन में संस्कृति और सौहार्द का वातावरण झलकता रहा, जिसने उपस्थित सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं के समन्वय व सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्कूल प्रबंधन ने इसे अनुभवात्मक शिक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।