फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया, दिव्यांगों ने दिखाया अपना हुनर

नोएडा सेक्टर 37 अरुण विहार कम्युनिटी सेंटर में विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग सेक्टरों के दिव्यांगजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बतौर लेफ्टिनेंट जनरल डीके सेन मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई दिव्यांग ऐसे थे जो पूरी तरह बात नहीं कर सकते थे। ऐसे में दिव्यांगजन के साथ उनके अभिभावकों ने अपने बच्चे की आदतों के बारे में बताया और अपने अनुभव साझा किए। इसके साथ ही कुछ दिव्यांगों ने अपने बारे में भी बताया। बताया कि वह पहले ठीक थे और किसी दुर्घटनावश वह दिव्यांग हो गए हैं। जबकि कुछ दिव्यांगजनों के अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे जन्मजात किसी ऐसी बीमारी से पीड़ित थे जो ठीक नहीं हो सकती थी। इस दौरान दिव्यांगों ने गाने भी गाए। अपने स्कूल और शिक्षा के बारे में भी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें