फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

जेवर के मंगरौली रोड स्थित गोरखनाथ बाबा जाहरवीर मंदिर सहित कस्बे के सभी शिवालय सोमवार को 'हर हर महादेव' और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। गोरखनाथ बाबा जाहरवीर मंदिर में सुबह पांच बजे से भोलेनाथ के भक्तों का जलार्पण आरंभ हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 'हर हर महादेव' और जय भोलेनाथ के उद्घोष लगातार गूंजते रहे। वहीं मंदिर प्रांगण भक्तिमय भजनों की धुन में सराबोर रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें