फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: 40 के बाद फिटनेस के साथ आत्मरक्षा भी जरूरी, महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

नोएडा। सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम के फिटनेस हेडक्वार्टर जिम में रविवार को 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए पहली बार सेल्फ डिफेंस और फिटनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों के साथ स्ट्रेचिंग, सालसा डांस और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया है । आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना है। कार्यक्रम में सोसायटी और शहर की अन्य महिलाएं ने भाग लिया । भविष्य में इस तरह की कार्यशालाएं हर महीने आयोजित करने की योजना है। विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का मानना है कि 40 वर्ष की उम्र के बाद स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर समान रूप से ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें